Bollywood News


सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते पर किआरा आडवानी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया!

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते पर किआरा आडवानी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया!
अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी और युवा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती हैं| इस जोड़ी ने वैसे तो अपने रिश्ते के बारे में अभी तक कुछ अधिकारिक घोषणा नही की है परन्तु इन दोनों को कई बार साथ देखा जाता है|

वेकेशन से लेकर डिनर तक इन दोनों की कई तस्वीरें आपको इन्टरनेट पर मिल जाएगी| वर्तमान समय में दोनों के फैन्स के मन में एक ही सवाल रहता है कि क्या कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं|हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किआरा से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि उन्होंने आखिरी बार किसे डेट किया था तो इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि मैं आखिरी बार डेट पर इसी साल 2 महीने के लिए गई थी, अब आप अपना हिसाब लगा सकते हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवानी इसी साल मालदीव वेकेशन एन्जॉय करके आए थे| इसके बाद खबरें आई थी कि अभिनेत्री वापिस आने के बाद सिद्धार्थ के पैरेंट्स से भी मिली थी| सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं|

End of content

No more pages to load