Bollywood News


अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी स्टारर 'चेहरे' के ट्रेलर में नज़र आई रिया चक्रवर्ती!

अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी स्टारर 'चेहरे' के ट्रेलर में नज़र आई रिया चक्रवर्ती!
बॉलीवुड के किसर किंग इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' के द्वारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। कुछ समय पहले बिग बी ने इन्स्टाग्राम पर इसका नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी| हाल ही में मेकर्स ने इसका ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है, इसमें सभी की निगाहें रिया चक्रवर्ती को ढूंढ रही थी|

कुछ दिनों पहले आए पोस्टर को देखने के बाद लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इसके निर्माता और निर्देशक फिल्म प्रमोशन में रिया चक्रवर्ती को दूर ही रखना चाहते हैं| ताकि इसकी सफलता पर कोई असर न पड़े, अगर आपको पता हो ड्रग्स मामले में रिया जेल भी जा चुकी हैं|

ट्रेलर में आप देख सकतें हैं कि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का शानदार लुक काफी आकर्षित नज़र आ रहा है| इनके अलावा अनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा इसमें दिखाई दे रहे हैं, वहीं रिया चक्रवर्ती की बात करें तो उनकी एक छोटी सी झलक ही ट्रेलर में देखने को मिलती हैं| देखिये ट्रेलर-



रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धार्थ कपूर, रघुबीर यादव, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| आनंद पंडित द्वारा प्रोड्यूस इस प्रोजेक्ट को 9 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load