Bollywood News


अक्षय कुमार ने रामलला के सामने किया 'रामसेतु' का शुभ मुहूर्त, देखिये तस्वीर!

अक्षय कुमार ने रामलला के सामने किया 'रामसेतु' का शुभ मुहूर्त, देखिये तस्वीर!
केप ऑफ गुड फिल्म्स, एबंडेंशिया इंटरटेनमेंट, लायका प्रोडक्शंस तथा प्राइम वीडियो द्वारा निर्मित एक्शन-एडवेंचर 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं| अगर आपको पता हो डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म के साथ बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। इसमें भारतीय सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नाडीज और नुशरत भरूचा मुख्य भूमिकाएं निभाने जा रही हैं।

आज इसका मुहूर्त शॉट अयोध्या में रामलला के सामने उनका आशीर्वाद लेकर किया गया, इसकी एक तस्वीर अक्षय ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है| कुछ समय पहले भी अभिनेता ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसमें वह पूरी टीम के साथ अयोध्या के लिए रवाना होते नज़र आए थे|

हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में पूरा राम दरबार नजर आ रहा है और वहां पर पंडित पूजा करते दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्श्न में लिखा कि, "आज श्री अयोध्या जी में फ़िल्म "रामसेतु" के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जय श्री राम !|" देखिये-



'रामसेतु' फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगले कुछ महीनों में अयोध्या में फिल्म का 80 प्रतिशत शेड्यूल खत्म कर दिया जाएगा| फिल्म के थिएटरों में रिलीज़ होने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसका दुनिया भर में स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

End of content

No more pages to load