Bollywood News


अंडरवाटर मछली की तरह तैरती नज़र आई आलिया भट्ट, जलपरी अवतार वायरल!

अंडरवाटर मछली की तरह तैरती नज़र आई आलिया भट्ट, जलपरी अवतार वायरल!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं| अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स का मनोरंजन करती नज़र आती हैं| हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर खुद की अंडरवाटर बिकिनी तस्वीर साझा की है, इसमें उनका हॉट और बोल्ड अवतार लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

यह अंडरवाटर तस्वीर आलिया के मालदीव वेकेशन की है, अभिनेत्री के इस मोहक अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इसमें अभिनेत्री अपनी टोंड बॉडी का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं, वह पानी के अन्दर मछली की तरह तैरती हुई दिखाई दे रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "ये बेहतरीन दिन में से एक था|" उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



पिछले काफी समय से फैन्स अलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री का एक पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई थी|

बता दें कि एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में लिखा है कि गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थी गंगूबाई काठियावाड़ी, उनको 16 साल की उम्र में प्‍यार हो गया था|

लेकिन उनके पति ने कुछ पैसों के लिए उसको एक कोठे पर बेच दिया था, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना काफी मजेदार होने वाला है| संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया गया था, इसे 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load