Bollywood News


मशहूर फिल्मकार और लेखक सागर सरहदी का हुआ निधन, शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री!

मशहूर फिल्मकार और लेखक सागर सरहदी का हुआ निधन, शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री!
अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी फिल्म के दिग्गज लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का पुरानी बीमारी के कारण निधन हो गया है| बॉलीवुड जगत में उनका योगदान कोई भूला नही सकता है, उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों का लेखन कार्य सम्भाला था|

दर्शकों को 'चांदनी', 'सिलसिला' और 'कभी कभी', जैसी बेहतरीन कहानियों से रूबरू कराने वाले सागर सरहदी आज हमेशा के लिए परिवार और चाहने वालों को अलविदा कह कर चले गए|

मीडिया खबरों के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली| उनके निधन के बाद पूरा हिंदी सिनेमा जगत शोक की लहर में डूब गया है, इस समय सभी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से उनको अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load