Bollywood News


मनोज बाजपेयी ने 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' में अपने किरदार के लिए कुछ इस तरह की थी तैयारी!

ज़ी5 भारत का प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है और इसने शुरुआत से ही कुछ बेहतरीन, अनोखी और मनोरंजक फिल्मों का निर्माण और उन्हें प्रस्तुत किया है। और अब, उनकी विशाल लाइब्रेरी में इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री 'साइलेंस ... ... कैन यू हियर इट?' भी शामिल होने के लिए तैयार है जिसका प्रीमियर 26 मार्च 2021 में किया जाएगा।

इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार निभा रहे है। ऐसे में अपने किरदार से जुड़ी तैयारी के बारे में बात करते हुए मनोज कहते है,"एक अभिनेता के लिए, उन्हें अपने किरदार पर इतनी मेहनत करनी होती है कि आपको लगने लगता है कि यह आपकी स्किन की तरह है। आपको वास्तव में अपने किरदार में उतरना पड़ता है और लोगों के सामने वही छवि बनानी पड़ती है, चाहे वह पुलिस की हो या प्रोफेसर या फिर एडवोकेट की। जो भी हो, आपको अपने किरदार, उसके फायदे और नुकसान को अपनाना होता है और उसी के साथ जीना और सांस लेना होता है। किरदारों के लिए तैयारी एक जैसी होती है लेकिन यह सफ़र कभी भी आसान नहीं होता है, यह बेहद कठिन होता है और इसमें बहुत सारे ट्रायल और एरर शामिल होते है।"

यह मर्डर मिस्ट्री, एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे ही वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है जिसके बाद महिला गायब हो जाती है और एक दिन बाद उसकी लाश को ट्रेकर्स द्वारा खोजा जाता है।

ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अबन भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित, फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी हैं।

'साइलेंस ... कैन यु हेयर इट?' का प्रीमियर 26 मार्च 2021 में ज़ी5 पर होगा!

End of content

No more pages to load