Bollywood News


सलमान खान ने बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य को दिया ये खास तोहफा!

सलमान खान ने बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य को दिया ये खास तोहफा!
अगर आपको पता हो बिग बॉस 14 के घर में राहुल वैद्य और अली गोनी की दोस्ती को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| शो खत्म होने के बाद दोनों को अपने लव के साथ स्पॉट किया जाता रहा है| अभी-अभी खबर मिली है कि बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य को शो के होस्ट सलमान खान ने एक शानदार तोहफा दिया है, इस बात की जानकारी राहुल ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

राहुल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बॉलीवुड दबंग सलमान ने बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल गिफ्ट की है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल को चलाते हुए, जिसे सलमान खान ने मुझे तोहफे में दिया है| ये बेहद मजेदार अनुभव है क्योंकि मुझे बाहर रहना और कार्डियो करना पसंद है|" दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



शो के अंदर राहुल ने उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को शादी के लिए प्रोपोज किया था, परन्तु उन्होंने वैलेंटाइन्स स्पेशल एपिसोड में आकर राहुल के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था| बिग बॉस 14 के घर में अली अपनी दोस्ती जैस्मिन को सपोर्ट करने आए थे| घर के अंदर उनकी राहुल वैद्य के साथ बॉन्डिंग होती गई, जिसके चलते राहुल और जैस्मिन एक दूसरे के विरोधी हो गए थे| लेकिन बाहर आते ही ये सभी एक साथ घूमते नज़र आते हैं|

End of content

No more pages to load