Bollywood News


कंगना रनौत के जयाललिता किरदार में 'थलाइवी' ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही किया धमाका!

कंगना रनौत के जयाललिता किरदार में 'थलाइवी' ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही किया धमाका!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आज अपना 34वाँ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'थलाइवी' के निर्मातों ने स्पेशल सरप्राइज देते हुए इसका ऑफिशियल ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| यह प्रोजेक्ट तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस रह चुकी जयाललिता की बायोपिक है, इसमें कंगना उनका किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं|

इसमें कंगना के आलावा प्रकाश राज, जीशु सेनगुप्ता, भाग्यश्री और नास्सर जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कंगना पूरी तरह से उनके किरदार में घुसी दिखाई दे रही हैं, उनके लुक्स और बोलचाल का तरीका सब कुछ जयललिता से मिलता है, इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| देखिये ट्रेलर-



कल यानि 22 मार्च को कंगना को 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| वर्तमान समय में अभिनेत्री 'थलाइवी' के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं|

पहले यह 26 जून 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना और लॉकडाउन के कारण इस डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| अब इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में 23 अप्रैल 2021 बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load