Bollywood News


'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ कोविड-19 की खराब स्थिति के कारण फिर टली!

'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ कोविड-19 की खराब स्थिति के कारण फिर टली!
तेलुगु और तमिल वर्ज़न, अरन्या और कादान तय तारीख़ 26 मार्च को होंगे रिलीज़| हम पिछले साल से कठिन समय से गुजरे हैं और अब भी स्थिति में कुछ ख़ास बदलाव नहीं आया है। जब हमने सोचा कि अब सब कुछ सामान्य हो रहा है, तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि चिंताजनक है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इरोस इंटरनेशनल ने राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अभिनीत अपनी आगामी त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा के हिंदी वर्शन 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ को रोकने का फैसला किया है।

हालाँकि, इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फ़िल्म का तेलुगु और तमिल वर्शन क्रमशः अरन्या और कादान तय तारीख पर रिलीज़ किया जाएगा।

यहां देखें इरोस इंटरनेशनल का आधिकारिक बयान-



End of content

No more pages to load