Bollywood News


समांथा अक्किनेनी से लेकर हंसल मेहता तक सभी ने की कंगना के 'थलाईवी' ट्रेलर की तारीफ!

समांथा अक्किनेनी से लेकर हंसल मेहता तक सभी ने की कंगना के 'थलाईवी' ट्रेलर की तारीफ!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के 34वें जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'थलाइवी' से निर्मातों ने स्पेशल सरप्राइज देते हुए इसका ऑफिशियल ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया था| यह प्रोजेक्ट तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस रह चुकी जयाललिता की बायोपिक है, इसमें कंगना उनका किरदार निभा रही हैं| इस ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स से लेकर फ़िल्मी सेलेब्स तक सभी कंगना के बेहतरीन अभिनय की तारीफ़ कर रहे हैं|

इसमें कंगना के आलावा प्रकाश राज, जीशु सेनगुप्ता, भाग्यश्री और नास्सर जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कंगना पूरी तरह से उनके किरदार में घुसी दिखाई दे रही हैं, उनके लुक्स और बोलचाल का तरीका सब कुछ जयललिता से मिलता है, इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है|

साउथ सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी ने भी ट्विट करते हुए अभिनेत्री की अच्छी तारीफ की है| दूसरी और कंगना के साथ मतभेद होने के कारण सुर्ख़ियों में रह चुके मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने भी इस फिल्म को कंगना शो बताया है| देखिये कुछ ट्विट-







देखिये ट्रेलर-



हाल ही में कंगना को 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| वर्तमान समय में अभिनेत्री 'थलाइवी' के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं|

पहले यह 26 जून 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना और लॉकडाउन के कारण इस डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| अब इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में 23 अप्रैल 2021 बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load