Bollywood News


योगा कोच के साथ बोल्ड अंदाज़ में वर्कआउट करती दिखी मलाइका अरोड़ा!

योगा कोच के साथ बोल्ड अंदाज़ में वर्कआउट करती दिखी मलाइका अरोड़ा!
47 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक्स के कारण सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी आकर्षक फिटनेस वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह अपनी योग कोच के साथ हॉट अंदाज़ में वर्कआउट करती दिखाई दे रही है| अभिनेत्री का कातिलाना फिगर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैंस को वर्कआउट के द्वारा फिटनेस मोटिवेशन देती नज़र आती हैं| अभिनेत्री को ज्यादातर जिम के आस-पास ही स्पॉट किया जाता है, वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "क्या किसी ने कहा कि तख्तों में मज़ा नहीं है? यहां आप मेरे पसंदीदा @ j.patsss के साथ जाएं|" इस वीडियो में मलाइका सेक्सी अंदाज़ में प्लैंक्स कर रही हैं, उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



मलाइका अरोड़ा कई बार अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरों की वजह से भी काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं| ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पिछले कुछ समय से उनके शादी करने की भी अटकलें आती रही हैं, उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है|

End of content

No more pages to load