Bollywood News


धर्मेंद्र के बाद बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन!

धर्मेंद्र के बाद बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन!
भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है, दूसरी और कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को भी बढ़ा दिया गया है| काफी दिनों पहले अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, परन्तु अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| इसके बाद 22 मार्च को कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए, हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं|

बॉलीवुड स्टार्स जैसे सैफ अली खान, संजय दत्त और धर्मेंद्र कोरोना वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। अब बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने भी पहली डोज़ लगवा ली है, इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "आज टीके की पहली खुराक ली ...|" देखिये-



बता दें कि रणबीर के संक्रमित होते ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी से ग्रसित हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| कार्तिक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "पॉजिटिव हो गया हूँ, दुआ करो|" हाल ही में मिली मीडिया खबरों के अनुसार आमिर खान का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है|

End of content

No more pages to load