Bollywood News


आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोर्ट ने इस वजह से भेजा समन!

आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोर्ट ने इस वजह से भेजा समन!
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होते ही मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी से ग्रसित हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| निर्देशक और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मुसीबतें इस समय रुकने के नाम नही ले रही हैं, हाल ही में मुंबई के मझगांव कोर्ट ने भंसाली, आलिया और फिल्म के लेखक को 21 मई 2021 को पेश होने का समन भेज दिया है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार ये समन कोर्ट ने बाबू रवजी शाह की याचिका पर कारवाई करते हुए भेजा है| शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में गंगूबाई के चरित्र को खराब करने की कोशिश की गई है| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन और भंसाली 22 साल बाद दोबारा साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बना चुकी है। वतर्मान प्रोजेक्ट में अजय देवगन, करीम लाला विलेन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं|

बता दें कि एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में लिखा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थी| गंगूबाई काठियावाड़ी, उनको 16 साल की उम्र में प्‍यार हो गया था|

लेकिन उनके पति ने कुछ पैसों के लिए उसको एक कोठे पर बेच दिया था, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना काफी मजेदार होने वाला है| आज संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया गया था, इसे 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load