Bollywood News


'हाथी मेरे साथी के बाद' सैफ अली खान की 'बंटी और बबली 2' पर लगा कोरोना ग्रहण!

हम पिछले साल से कठिन समय से गुजर रहे हैं और अब भी स्थिति में कुछ ख़ास बदलाव नहीं आया है। जब हमने सोचा कि अब सब कुछ सामान्य हो रहा है, तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इरोस इंटरनेशनल ने राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अभिनीत अपनी आगामी त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा के हिंदी वर्जन 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ को रोकने का फैसला कर लिया था।

अगर आपको पता हो पिछले साल कोरोना के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद हो गए थे और फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| इस साल जब कोरोना कम हुआ तो मेकर्स ने बड़ी फिल्मों का ऐलान करना शुरू कर दिया था। परन्तु इस महामारी ने भारत में फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए गए हैं| जिसकी वजह से फिल्मों को एक बार फिर स्थगित किया जा रहा है|

अब खबर आ रही है कि खबर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'बंटी और बबली 2' को भी पोस्टपोन कर दिया गया है| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है| पहले यह फिल्म 23 अप्रैल 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु मेकर्स ने अब इसको अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया है। देखिये-



बता दें कि इरोस मोशन पिक्चर्स की फ़िल्म का तेलुगु और तमिल वर्जन अरन्या और कादान तय तारीख 26 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा| वहीं रानी मुखर्जी और सैफ अली खान 'बंटी और बबली 2' के द्वारा काफी समय बाद एक बार फिर से पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है| पिछले काफी दिनों से इसके ट्रेलर रिलीज़ की भी खबरें आ रही थी, अब तो समय ही बताएगा ये प्रोजेक्ट कब लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load