Bollywood News


कोरोना से लड़ रहे कार्तिक आर्यन हुए खुद के लॉकडाउन और लोगों के नाईट कर्फ्यू से तंग!

कोरोना से लड़ रहे कार्तिक आर्यन हुए खुद के लॉकडाउन और लोगों के नाईट कर्फ्यू से तंग!
काफी दिनों पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, परन्तु अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| इसके बाद 22 मार्च को बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को दी थी|

हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए थे| आज कार्तिक ने इन्स्टाग्राम पर राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के नाईट कर्फ्यू लगाने के आदेश पर लोगों की चुटकी लेते हुए एक तस्वीर साझा की है जो इस समय काफी वायरल हो रही है| इस समय अभिनेता ने डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर रखा है| कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सब का नाइट कर्फ्यू तो हो|" देखिये-



कार्तिक के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों के अनुसार इन फिल्मों को जल्द रिलीज़ किया जाएगा, ताकि लोगों का ध्यान कोरोना महामारी से हटाया जा सके और उनका मनोरंजन किया जाए|

End of content

No more pages to load