Bollywood News


अजय देवगन ने दिल्ली में हुई मारपीट वाले वीडियो पर, ऐसे बताया लोगों को सच!

अजय देवगन ने दिल्ली में हुई मारपीट वाले वीडियो पर, ऐसे बताया लोगों को सच!
अगर आपको पता हो 29 मार्च को सोशल मीडिया पर अचानक से काफी खबरें आनी शुरू हो गई थी| एक वीडियो जिससे लोगों द्वारा काफी वायरल किया जा रहा था और दावा किया जा रहा था कि इसमें अजय मारपीट कर रहे हैं| परन्तु उस वीडियो में किसी का चेहरा साफ नज़र नही आ रहा था, लेकिन हाल ही में अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए पोस्ट साझा किया जिसको फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि इस वीडियो में अजय लोगों के साथ मारपीट में शामिल थे| अब अभिनेता ने अपनी चुपी तोड़ते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "मेरे जैसे दिखने वाला कोई शख्स मुश्किल में पड़ गया था, मेरे पास इससे जुड़े कॉल आ रहे हैं, साफ करना चाहता हूं कि मैंने कही भी यात्रा नहीं की है| मेरे किसी भी विवाद में होने की खबरें पूरी तरह से गलत है, होली मुबारक|" देखिये-



वर्कफ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन आने वाले समय में अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', इंद्र कुमार निर्देशित 'थैंक गॉड', संजय लीला भंसाली निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और नीरज पांडे निर्देशित 'चाणक्य' जैसी फिल्मों में अपने चाहने वाली को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load