Bollywood News


लोकप्रिय पंजाबी गायक दिलजान की सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मौत!

लोकप्रिय पंजाबी गायक दिलजान की सड़क दुर्घटना में मौके पर हुई मौत!
अभी-अभी खबर मिली है कि पंजाबी गायक दिलजान की सड़क दुर्घटना में अचानक से मौत हो गई है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह अमृतसर से करतारपुर अपने घर जा रहे थे और उसी समय जड़ियाला गुरु के पास यह दुखद हादसा हो गया, गायक की वहीं पर मृत्य हो गई|

सूत्रों की मानें तो दिलजान की गाड़ी तेज़ रफ्तार में पुल के उपर वाले डिवाइडर से टकरा गई थी| इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वह अपनी जान नही बचा सके, इस खबर के सामने आते ही फैन्स और पोल्लीवुड स्टार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें याद कर रहे हैं| देखिये कुछ पोस्ट-









बता दें कि दिलजान का 2 अप्रैल को नया ट्रैक आने वाला था और वह उसी के लिए कई दिन से अमृतसर थे, और वहीं से आते-आते कार में उनके साथ यह दुर्घटना हो गई|

End of content

No more pages to load