Bollywood News


सोनू सूद के बेहतरीन सिक्स पैक एब्स को देखकर लोगों के उड़े होश!

सोनू सूद के बेहतरीन सिक्स पैक एब्स को देखकर लोगों के उड़े होश!
रील लाइफ में विलन और रियल लाइफ में हीरो की ज़िम्मेदारी निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के दुनियाभर में अनगिनत चाहने वाले हैं, जो सोनू को उनके हर अंदाज़ के लिए खूब पसंद करते हैं| आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि सोनू लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहने लगे हैं और अपने फैन्स से अक्सर बात करते नज़र आते हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद की बेहद हॉट तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है, इसमें उनके एब्स काफी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रवासी मज़दूरों को अपने घर जाने के लिए कई कष्ट झेलने पड़े थे| ऐसी मुश्किल की घड़ी में उनकी मदद करने के लिए सोनू मसीहा बन कर आगे आए थे| उन्होंने हज़ारों ऐसे ही ज़रुरतमंद मज़दूरों को न सिर्फ उनके घर भेजने का इंतज़ाम किया बल्कि इसके साथ ही उनको रोज़गार भी दिलाया और आर्थिक मदद भी की थी| हाल ही में साझा की गई तस्वीर को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सोनू सूद आने वाले समय में चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा प्रोजेक्ट "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है, इसमें अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| यह फिल्म 5 नवम्बर 2021 को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत की जाएगी|

End of content

No more pages to load