Bollywood News


सलमान खान के 'पठान' में काम करने पर शाहरुख खान ने कही हैरान करने वाली बात!

सलमान खान के 'पठान' में काम करने पर शाहरुख खान ने कही हैरान करने वाली बात!
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के चाहने वालों में इस बात की ख़ुशी और उत्सुकता दोनों है कि वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'पठान' में नज़र आने वाले हैं| इस समय अभिनेता इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं, वह काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं| हाल ही में शाहरुख ट्विटर पर फैंस के कई सवालों का खुलकर जवाब देते दिखाई दिए हैं, अभिनेता का एक जवाब तो लोगों को काफी पसंद आया है|

एक फैन्स ने शाहरुख से पूछा कि 'पठान' में सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताइए, इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने लिखा कि, "हमेशा की तरह भाई तो भाई ही होता है|" सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में सलमान फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के किरदार टाइगर के रूप में नज़र आएँगे, और अगले साल के अंत तक यह बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकती है| देखिये-



खबरों की मानें तो 2022 में रिलीज़ होने वाले 'वॉर' के सीक्वल में ऋतिक रॉशान के साथ शाहरुख़ खान और सलमान खान दोनों ही स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देने वाले हैं| 'पठान' की बात करें तो इस जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर कहानी में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| शाहरुख़ आखिरी बार आनंद राय की 'ज़ीरो' में अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ के साथ नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load