Bollywood News


बॉलीवुड मशहूर सिंगर और म्यूजिक निर्देशक बप्पी लहरी भी हुए कोरोना संक्रमित!

बॉलीवुड मशहूर सिंगर और म्यूजिक निर्देशक बप्पी लहरी भी हुए कोरोना संक्रमित!
अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा के लिकप्रिय सिंगर और म्यूजिक निर्देशक बप्पी लहरी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं| खबरों की मानें तो उनके अंदर हलके लक्षण मिले थे जिसके बाद उन्हें सेहत का ध्यान रखते हुए ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है| इस बात की जानकारी उनकी बेटी रीमा लहरी ने एक नोटिस जारी करते हुए दी है|

काफी दिनों पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, परन्तु अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी|

इसके बाद 22 मार्च को बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को दी थी| हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए थे|

रीमा ने बताया कि बप्पी दा पिछले कई दिनों से ध्यान रख रहे थे, परन्तु फिर भी उनके अंदर हल्के कोरोना लक्षण मिले हैं| इस समय वह डॉक्टर उडवाडिया की देखरेख में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं|

बॉलीवुड में अभी तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, आमिर खान जैसे मशहूर कलाकार इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो चुके हैं|

End of content

No more pages to load