भारत की शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जीवनी पर आधिरित 'साइना' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसमें परिणीति चोपड़ा, सायना की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने कुछ समय पहले अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साझा की थी, हाल ही में अभिनेत्री अपनी न्यू तस्वीर के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रही है| मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक हॉट टॉपलेस फोटो फैन्स के साथ साझा की है, जिसको सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया मिल रही हैं|
इस तस्वीर में परिणीति कचरे की गाड़ी में बोल्ड अंदाज़ में पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं, उनका यह न्यूड कातिलाना लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है| परन्तु कई इन्टरनेट यूजर्स इस तस्वीर को देखने के बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं| देखिये-
फिल्म 'साइना' की बात करें तो इसमें परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट 26 मार्च को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है|