Bollywood News


पत्नी किरण को हुआ ब्लड कैंसर तो अनुपम खेर ने कहा, वो फाइटर है!

पत्नी किरण को हुआ ब्लड कैंसर तो अनुपम खेर ने कहा, वो फाइटर है!
अगर आप किरण खेर के फैन्स हैं तो आपके लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है| उनके पती अनुपम खेर ने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी है कि वह वर्मन समय में ब्लड कैंसर से ग्रसित हैं| जब से चंडीगढ़ सांसद किरण की यह खबर सामने आई है हर कोई हैरान है| अगर आपको पता हो उन्होंने 1973 में पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी|

अनुपम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले, मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्‍टीपल मायलोमा , एक तरह के ब्‍लड कैंसर से ग्रसित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी| हम बहुत खुश‍किस्‍मत हैं कि किरण की देखरेख में बहुत ही बेहतरीन डॉक्‍टरों की टीम है, वह हमेशा से फाइटर रही है और लड़ती है| देखिये-



कल यानि 31 मार्च को कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया था कि किरण खेर कैंसर से पीड़ित है, उनकी बात को सुनकर संसद भवन में सभी चौंक गए थे|

इस समय उनका मुंबई में इलाज चल रहा है, अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है|

End of content

No more pages to load