Bollywood News


कीर्ति कुल्हारी ने किया पति साहिल से अलग होने का ऐलान, ऐसे दी जानकारी!

अभी-अभी खबर मिली है कि एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला कर लिया है| इस बात की जानकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ शेयर की है, अभिनेत्री के इस फ़ैसले ने सभी को हैरान कर दिया है| बता दें कि इस जोड़े ने साल 2016 में शादी की थी, इनकी कुछ रोमांटिक तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी|

कीर्ति ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूँ कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है| हमने केवल कागजों में नहीं पूरी जिंदगी के लिए ये फैसला लिया है, किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना|

आगे उन्होंने लिखा, उसको अब बदला नहीं जा सकता, ऐसे में वह सभी लोग जिनको मेरी फिक्र है मैं उन्हें बता दूं मैं ठीक हूँ| इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं करूंगी|" इसको पढ़ने के बाद उनके फैन्स बहुत दुखी नज़र आ रहे हैं| देखिये-



कीर्ति ने साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म 'खिचड़ी द मूवी' से अपने अभिनय करियर की शुरुवात की थी, परमिंदर के रोल में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था| इसके बाद वह इंदू सरकार, ब्लैकमेल, उरी: दी सर्जिकल स्ट्राइक, शैतान, मिशन मंगल और पिंक जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं|

End of content

No more pages to load