Bollywood News


अजय देवगन ने दिया फैन्स को जन्मदिन गिफ्ट, 'आरआरआर' से धांसू फर्स्ट लुक रिलीज़!

अजय देवगन ने दिया फैन्स को जन्मदिन गिफ्ट, 'आरआरआर' से धांसू फर्स्ट लुक रिलीज़!
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस खास मौके पर उन्होंने फैन्स को एक शानदार तौफा दिया है| हाल ही में अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट 'आरआरआर' से अपना फर्स्ट लुक साझा किया है| इसको देखने के बाद लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है, बता दें की इस फिल्म के द्वारा अजय अपना तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं|

इस मोशन पोस्टर में अजय का शानदार लुक काफी आकर्षक लग रहा है, अभिनेता के साथ आलिया भट्ट भी इस फिल्म के द्वारा तेलुगू इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं| अगर आपको पता हो निर्माताओं ने कुछ समय पहले ही आलिया का लुक उनके बर्थडे यानि 15 मार्च को प्रस्तुत किया गया था| अभिनेत्री इसमें सीता की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं|



फिल्म के लिए प्रतीक्षा और प्रत्याशा दर्शकों के लिए टेस्टिंग टाइम है क्योंकि इस तरह के रेवेलशन्स इसे दस गुना ट्रिगर करते हैं। आरआरआर दर्शकों के लिए एक सिनेमैटिक ट्रीट होने का वादा करती है और फिल्म से जुड़ी एक छोटी सी झलक भी प्रशंसकों को उत्साहित करने के लिए काफी है।

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है| इसका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट फिल्म है, यह 13 अक्टूबर, 2021 में बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load