Bollywood News


कंगना रनौत की थलाइवी का गाना 'चली चली' रिलीज़, कातिल अदाएं आपका होश उड़ा देंगी!

कंगना रनौत की थलाइवी का गाना 'चली चली' रिलीज़, कातिल अदाएं आपका होश उड़ा देंगी!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत पिछले काफी समय से अपने आगामी प्रोजेक्ट "थलाइवी" को लेकर खूब सुर्ख़ियों में चल रही है| कुछ समय पहले इसका शानदार ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसको काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी| आज इसका पहला गाना 'चली चली' मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है, इसमें अभिनेत्री का मोहक हुस्न लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है|

इस गाने में कंगना रनौत काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं, हमेशा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री इस बार अपने डांस मूव्स के कारण चर्चाओं में चल रही हैं| 'चली चली' गाने में वह पानी में नहाते हुए लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम कर रही हैं, सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये-



हाल ही में कंगना को 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| वर्तमान समय में अभिनेत्री 'थलाइवी' के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं|

पहले यह 26 जून 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना और लॉकडाउन के कारण इस डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था| अब इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में 23 अप्रैल 2021 बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load