Bollywood News


बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है कोरोना कहर, अब ये अभिनेता हुआ बीमारी का शिकार!

बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है कोरोना कहर, अब ये अभिनेता हुआ बीमारी का शिकार!
कुछ दिनों पहले युवा अदाकारा आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई थी| इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की थी| काफी दिनों पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, परन्तु उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| अभी-अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं|

22 मार्च को बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, इस बात की जानकारी अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को दी थी| उनके बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए थे| 1 अप्रैल को लिकप्रिय सिंगर और म्यूजिक निर्देशक बप्पी लहरी इसके कहर से बच नही पाए|

अब अक्षय कुमार को भी कोविड-19 से ग्रसित हो गए हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम पर देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, इसलिए उन्होंने खुद को सभी बातों का ध्यान रखते हुए क्वारंटाइन कर लिया है| सभी से प्रार्थना है कि जो हाल-फ़िलहाल मेरे संपर्क में आया है वह टेस्ट करवा ले, एक्शन के साथ दोबारा मिलेंगे|" इस पोस्ट को देखने के बाद अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



मीडिया खबरों की मानें तो अक्षय कुमार को मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में रविवार शाम 5 बजे भर्ती कराया गया था| परन्तु इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई थी, अगर आपको पता हो अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट 'रामसेतु' की शूटिंग जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरुचा के साथ शुरू कर दी थी| इसमें अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load