Bollywood News


हिंदी सिनेमा के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने खत्म किया 14 दिनों का वनवास!

हिंदी सिनेमा के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने खत्म किया 14 दिनों का वनवास!
कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, परन्तु अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| 22 मार्च को बॉलीवुड के चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दी थी| हाल ही में कर्तिक ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए लोगों को अपनी सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है|

बता दें कि अभिनेता की कोरोना रिपोर्ट हाल ही में नेगेटिव आई है, कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "नेगेटिव 14 दिन का वनवास खत्म|" अभिनेता के फैन्स इस मजेदार पोस्ट को देखने के बाद जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कार्तिक आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| मीडिया खबरों के अनुसार इन फिल्मों को बहुत जल्द रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load