Bollywood News


दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'द इंटर्न' के द्वारा फिर मचाएगी धूम!

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'द इंटर्न' के द्वारा फिर मचाएगी धूम!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और किसर किंग इमरान हाशमी फिल्म 'चेहरे' के द्वारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते नज़र आने वाले हैं। बिग बी ने कुछ समय पहले इन्स्टाग्राम पर इसका पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी| अभी-अभी खबर मिली है कि दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है|

हाल ही में दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म 'द इंटर्न' की घोषणा करते हुए, इस बात की जानकारी लोगों को दी है| दीपिका ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरे लिए काफी गर्व की बात है कि एक बार फिर से मैं अपने काफी स्पेशल कोस्टार के साथ काम करने जा रही हैं। स्वागत करती हूँ, अमिताभ बच्चन का 'द इंटर्न में।" इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स फिल्म के प्रति काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|



अमित शर्मा निर्देशित इस प्रोजेक्ट में दीपिका के साथ पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर दिखाई देने वाले थे। परन्तु अचानक उनके निधन के कारण इस फिल्म के काम को रोक दिया गया था और अंत में इसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी जगह बना ली। इससे पहले यह जोड़ी 'पीकू' में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी है|

End of content

No more pages to load