Bollywood News


'गुडबाय' के सेट पर रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ किया जन्मदिन सेलिब्रेट!

'गुडबाय' के सेट पर रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ किया जन्मदिन सेलिब्रेट!
साउथ इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना चुकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं| विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बालाजी टेलीफिल्म्स व रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माण किया जा रहा है| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म के सेट पर निर्देशित और बिग बी के साथ अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है|

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सेट पर एक छोटी सी पार्टी रखी गई थी| पोस्ट शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा कि, "कितना संतोषजनक दिन लगता है..पी। एस। केवल क्लिक के लिए मास्क उतार दिया गया था! आप सभी हर समय मास्क पहनें|" बता दें कि 5 अप्रैल को अपना बर्थडे एन्जॉय किया है, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| देखिये-



विकास बहल निर्देशित 'गुडबाय' फिल्म में रश्मिका और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं, इसको साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है| अभिनेत्री ने 2016 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, वह अपने बेहतरीन अभिनय के द्वारा कई पुरस्कार अपने नाम कर चूकी हैं|

End of content

No more pages to load