Bollywood News


पति विराट कोहली को उठा कर अनुष्का शर्मा ने दिखाए अपने पॉवरफुल मसल!

पति विराट कोहली को उठा कर अनुष्का शर्मा ने दिखाए अपने पॉवरफुल मसल!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर 11 जनवरी को लड़की वामिका ने जन्म लिया था। उसी समय यह लव बर्ड लगातार अपनी बच्ची की प्राइवेसी पर जोर दे रहा है। विराट ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए प्राइवेसी की गुजारिश की थी, वर्तमान समय में अनुष्का फिर से काम पर वापिस लौट आई हैं|

हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है, इसमें वह अपने पति विराट कोहली को पीछे से उठा कर अपने मसल की पॉवर दिखाती नज़र आ रही हैं| वर्ल्ड हेल्थ डे 2021 के मौके पर अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इंटरनेट यूजर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसको देखने के बाद सभी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में अचानक से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की थी, जो उस समय काफी वायरल हुई थी|

End of content

No more pages to load