Bollywood News


टाइगर श्रॉफ ने किया 'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, देखिये तस्वीर!

टाइगर श्रॉफ ने किया 'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, देखिये तस्वीर!
अपने बेहतरीन अभिनय, डांस और एक्शन के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा ही खुदको फिट और एक्टिव रखना पसंद करते हैं और इसीलिए टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियोज़ शेयर करते हैं| हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने 'हीरोपंती 2' के सेट से एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है, इसके द्वारा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

अहमद खान निर्देशित मुंबई में दो हफ्ते में फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म क्रिटिक ने लिखा कि, "टाइगर श्रॉफ: # HEROPANTI2 FIRST SCHEDULE ENDS ... # हीरोपंती 2 का पहला शूटिंग शेड्यूल - #TigerShroff और #TaraSutaria अभिनीत - #Mumbai... का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया गया ... Music by #ARRahman ... साजिद द्वारा निर्मित है।" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



इसकी शूटिंग 10 देशों में की जाएगी और शुरूआती शूट मुंबई, लन्दन, न्यूयॉर्क, मोस्को, टोक्यो और मनिला में होगा| फिल्म इस साल दिसम्बर में फ्लोर पर जाएगी और टाइगर एक ऐसे किरदार में दिखेंगे जिसकी जान के पीछे दुनियाभर की सरकारी एजेंसीयां पड़ी हैं|

फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले ही रिलीज़ किया गया था, इसमें टाइगर ब्लैक सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे| इसी साल टाइगर जे जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने इसके रिलीज़ की घोषणा करते हुए कहा था कि इस प्रोजेक्ट को 3 दिसंबर, 2021 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load