Bollywood News


आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का शानदार तेलुगू टीज़र रिलीज़!

आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का शानदार तेलुगू टीज़र रिलीज़!
कुछ समय पहले खबर आई थी कि युवा अदाकारा आलिया भट्ट भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं| इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की थी| इससे पहले उनके बॉयफ्रेंड और हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| हाल ही में आलिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ किया है, जिसको सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं|

रणबीर के संक्रमित होते ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी इस बीमारी से ग्रसित हो गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को रोक दिया गया था| आज तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' की रिलीज़ के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तेलुगू टीज़र रिलीज किया गया है|

इसको अभिनेत्री ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ साझा किया है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "एक नाम, लाखों इमोशन्स, एक ऐसी महिला की कहानी लेकर आए हैं जिसने पावर को आगे बढ़ाया| गंगूबाई काठियावाड़ी, फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|" देखिये-



बता दें की संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में अलिया भट्ट के साथ शांतनु महेश्वरी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं| साथ ही फिल्म में इमरान हाश्मी और अजय देवगन भी केमियो रोल में नज़र आएँगे| संजय लीला भंसाली व जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित ये फिल्म इस साल सितम्बर में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना के कारण ऐसा हो नही पाया|

End of content

No more pages to load