Bollywood News


अमेरिकी रैपर डीएमएक्स की मौत पर बॉलीवुड ने इस तरह जताया शोक!

अमेरिकी रैपर डीएमएक्स की मौत पर बॉलीवुड ने इस तरह जताया शोक!
हाल ही में खबर मिली है कि अमेरिकी एक्टर और रैपर डीएमएक्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| उनकी एकदम मौत हो जाने से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी अपना शोक प्रकट कर रहे हैं| यह रैपर 50 साल की उम्र में परिवार वालों और अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चला गया| उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दी है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीएमएक्स ने अपने करियर में एंड दैन दैअर वॉज एक्स, रफ राइडर्स एंथम, गेट एट मी डॉग और स्टॉप बिइंग ग्रीडी जैसे कई बेहतरीन गानों के द्वारा फैन्स का मनोरंजन किया था| रणवीर सिंह ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए अपना शोक प्रकट किया है, वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर रैपर को श्रद्धांजलि अर्पित की है|





मीडिया खबरों के अनुसार डीएमएक्स का निधन न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में हुआ है| उनके निधन से दुनिया भर के फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से शोक प्रकट कर रहे हैं| पिछले साल भी उनको ड्रग्स के ओवरडोज के चलते दिल से संबंधित परेशानी हुई थी|

End of content

No more pages to load