Bollywood News


प्रधानमंत्री के टीका उत्सव पर म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने ली चुटकी!

प्रधानमंत्री के टीका उत्सव पर म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने ली चुटकी!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री ने 11 से लेकर 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की प्रार्थना सभी देशवासियों से की है| इस समय देश में कोरोना महामारी पूरा कहर भरपा रही है, बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे बच नही पाई है| बढ़ते कोरोना केस के चलते पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी लाने के लिए लोगों से आग्रह किया था| उनकी इस बात को सुनकर हिंदी सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने ट्विट करते हुए अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है|

मीडिया सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय में कई बड़े अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की बहुत ज्यादा कमी हो रही है| यहाँ तक कि मुंबई के अनेक अस्पतालों में वैक्सीनेशन ड्राइव रोके का फ़ैसला लिया गया है, इसी चीज को ध्यान में रखते हुए विशाल ने पीएम और स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हेलो नरेंद्र मोदी, डॉ. हर्षवर्धन, ये टीका उत्सव कैसे मनाना है? असली कुमकुम के साथ?|"



कुछ समय पहले ही एक पत्रकार लता मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कहा था कि, "मुंबई के कुल 70 बड़े टीकाकरण केंद्र जिनमें नानावटी, लीलावती, ब्रीच कैंडी, फोर्टिस और भाटिया समेत कई अस्पतालों में वैक्सीन खत्म हो चुके हैं और इसी के चलते उन्होंने वैक्सीनेशन ड्राइव बंद कर दी है|

End of content

No more pages to load