Bollywood News


आईपीएल 2021: कोलकाता की 100वीं जीत पर झूम उठे टीम के मालिक शाहरुख़ खान!

आईपीएल 2021: कोलकाता की 100वीं जीत पर झूम उठे टीम के मालिक शाहरुख़ खान!
अगर आपको पता हो आईपीएल 2021 की धमाकेदार शुरुआत भारत में हो चुकी है| रविवार को इस सीज़न का तीसरा रोमांचक मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था| इस मैच में शाहरुख़ खान की टीम ने हैदराबाद को 10 रनों से हरा कर आईपीएल इतिहास की अपनी 100वीं जीत हांसिल की है| अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस जीत को बड़े ही खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया है|

शाहरुख़ खान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए पूरी टीम को इस शानदार जीत की बधाई दी है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "हमने अपनी 100वीं आईपीएल जीत दर्ज कर ली है, अच्छा किया लड़कों ने। प्रसिद्ध कृष्णा, दिनेश कार्तिक, नितेश राणा, राहुल त्रिपाठी, रसल, हरभजन, विर्ध्मान शाहा और पैट कमिंस काफी शानदार थे|" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देकर जीत का जश्न मना रहे हैं|



इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का टारगेट हैदराबाद को दिया था, जवाब में उनकी पूरी टीम 20 ओवर में 177 रन का स्कोर ही बना पाई| अंत में शाहरुख़ खान की टीम ने यह मुकाबला 10 रन से अपने नाम कर लिया|

End of content

No more pages to load