Bollywood News


बहादुर सिपाही संदीप उन्नीकृष्णन की जीवनी पर आधारित 'मेजर' का टीज़र रिलीज़!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जीवनी पर आधारित 'मेजर' का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है| इस बहादुर सिपाही की शहादत को एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है| इस नौजवान ने आतंकियों के पास से बंधकों को छुड़ाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी|

सुपरस्टार अदिवी शेष द्वारा अभिनीत फिल्म 'मेजर' का शानदार टीज़र आज लोगों के सामने प्रदर्शित कर दिया गया है| टीज़र की वीडियो में संदीप की शहादत ही नही बल्कि उनकी संघर्ष भरी जिंदगी को भी दिखाया गया है, जो उन्होंने अपने 31 साल के जीवन में जी थी| इसको बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने अपने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा किया है|



कुछ समय पहले मेजर संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि वह अपने बेटे को भारतीय सेना में भर्ती नहीं करना चाहते थे| परन्तु संदीप का सपना था कि वह सेना में शामिल हों और देश की रक्षा करें|

End of content

No more pages to load