Bollywood News


सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ ले रही हैं, गुलमर्ग की बर्फीली वादियों के नजारे!

सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ ले रही हैं, गुलमर्ग की बर्फीली वादियों के नजारे!
हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान वर्तमान समय में मां अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान के साथ गुलमर्ग हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं| हाल ही में अभिनेत्री ने इनस्टग्राम पर बर्फीली वादियों से माँ के साथ एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है| इसमें सारा अपनी माता की तरफ कैमरा करते हुए रिपोर्टिंग करती नज़र आ रही हैं| अभिनेत्री का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान और अमृता सिंह एक रोप वे पर बैठी नज़र आ रही हैं और इनके पीछे शानदार स्नो फॉल भी हो रही है| इसमें उनकी माँ काफी डरी हुई दिखाई दे रही हैं और सारा उनके साथ मजाक कर रही हैं| सारा के फैन्स उनकी रिपोर्टिंग को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



कुछ दिनों पहले सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहीम के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी, जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी दिखाई देने वाली हैं। उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load