Bollywood News


रणवीर सिंह अब तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर!

रणवीर सिंह अब तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर!
हिंदी सिनेमा के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह बहुत जल्द तमिल निर्देशक एस. शंकर के साथ 2005 की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी बॉलीवुड वर्जन में काम करती नजर आने वाली है| अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स के साथ साझा की है, इसमें वह निर्देशक के साथ प्रोजेक्ट के बारे में विचार-विमर्श करते दिखाई दे रहे हैं|

पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि, "गर्व से भारतीय सिनेमा के अग्रणी दूरदर्शी, माविक मास्टर शिल्पकार SHANKAR @shanmughamshankar के साथ मेरे सहयोग की घोषणा करते हुए, अनुभवी फिल्म निर्माता डॉ। जयंतीलाल गडा @jayantilgadaofficial @penmovies by द्वारा संचालित|" अभिनेता के फैन्स इस खबर के सामने आते ही काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|





फिल्म 'अन्नियन' की बात करें तो यह एक मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट हैं, इसकी कहानी आपको भ्रमित व्यक्ति के आस-पास घूमती दिखाई देने वाली है| तमिल वर्जन में अभिनेता विक्रम दर्शकों का काफी अच्छा मनोरंजन करते नज़र आए थे| अब इसके हिंदी रिमेक का फैन्स काफी बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load