Bollywood News


अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत स्टारर 'दिल है दीवाना' गाने का रोमांटिक टीज़र रिलीज़!

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत स्टारर 'दिल है दीवाना' गाने का रोमांटिक टीज़र रिलीज़!
बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुके हैं| वह वर्तमान समय में अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर 'दिल है दीवाना' गाने का टीज़र वीडियो साझा किया है, इस म्यूजिक वीडियो में वह रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं|

अगर आपको पता हो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को लोगों के साथ साझा किया था। यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक दूसरे के साथ है, इन दोनों की रोमांस से भरी स्टोरी लोगों को काफी पसंद आती है।

इस वेलेंटाइन डे के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को एक बेहद ही रोमांटिक तौफा दिया था, जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की थी| वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के गाने के टीज़र की बात करें तो इसको सोशल मीडिया यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|



गाने में दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है| पूरा गाना 17 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा, भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले गाने 'दिल है दीवाना' के साथ अर्जुन और रकुल पहली बार स्क्रीन साझा करते नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load