Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: लारा दत्ता के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| अभिनेत्री ने अपने बेहतरीन अभिनय के द्वारा लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है| अगर आपको पता हो साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था| आज उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं कुछ खास बातें|

बता दें कि लारा दत्ता अपनी रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं| एक समय था जब उनके और अभिनेता डीनो मोरिया के प्यार के चर्चे हुए करते थे, लेकिन लारा ने भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर ली थी| वर्तमान समय में भी यह लव बर्ड लोगों का काफी ध्यान आकर्षित करता नज़र आता है|

महेश भूपति और लारा दत्ता दोनों ही उस समय मशहूर सेलेब्स थे| इनकी पहली मुलाकात किसी बिज़नेस मीटिंग के दौरान हुई थी| सूत्रों की मानें तो पहली ही मुलाकात में अभिनेत्री, महेश की सादगी पर फ़िदा हो गई थी| इसी दौरान दोनों दोस्त बन गए थे, परन्तु उस समय यह खिलाड़ी मॉडल श्वेता जयशंकर के साथ शादी कर चुके थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेश ने 7 साल बाद अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था|

अमेरिका के न्यूयॉर्क में यूएस ओपन के समय महेश ने लारा को प्रपोज़ किया था| साल 2011 में वैलेंटाइन डे के दिन मुंबई के बांद्रा में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे| आज यह जोड़ा अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहा है|

End of content

No more pages to load