Bollywood News


करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ शेयर की नए राजकुमार की तस्वीर!

करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ शेयर की नए राजकुमार की तस्वीर!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर ने 8 मार्च को अपने फैंस के साथ मिलकर बड़े ही अनोखे अंदाज़ में वूमेन्स डे सेलिब्रेट किया था| अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की बधाई देते हुए अपने दूसरे बेटे की एक क्यूट सी झलक दिखाई थी| माँ बेटे की यह तस्वीर आते ही काफी वायरल हो गई थी, हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ ही उनके नए राजकुमार की एक बेहद मोहक तस्वीर साझा की है|

इस समय करीना महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते अपने घर पर परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं| अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरा वीकेंड कुछ ऐसा दिखता है...आपका क्या हाल है?" उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्यारी सी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था| सैफ अली खान ने पिछले साल अगस्त में ही फैन्स को बता दिया था कि करीना अपने दूसरे बच्चे को 2021 में जन्म देने वाली हैं, इस समय कपूर और खान परिवार में ख़ुशी का माहौल है|

अभिनेत्री के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसको 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस इसके रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load