Bollywood News


कार्तिक आर्यन के लिए कंगना बोली उसे सुशांत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो!

कार्तिक आर्यन के लिए कंगना बोली उसे सुशांत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'दोस्ताना 2' की स्टार कास्ट से कल यानि 16 अप्रैल को कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था| इस बात की जानकारी प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी| करण जौहर आने वाले समय में कभी भी अभिनेता के साथ काम नही करेंगे, इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी शानदार प्रतिक्रिया दी है|

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन ने एक नोट जारी करते हुए कहा था कि वह अब दोबारा से इस प्रोजेक्ट की स्टार कास्ट का चयन करेंगे| कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए खुलकर कार्तिक का समर्थन करते हुए दिव्यंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेते हुए करण जौहर पर जमकर जुबानी तीर चलाए हैं|

पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा कि, "कार्तिक आर्यन अपने दम पर यहां तक पहुंचे हैं और वह अपने दम पर ऐसा करता रहेगा। सिर्फ पापा और उनके नेपो गैंग क्लब से रिक्वेस्ट है कि कृपा करके उसे अकेला छोड़ दें। सुशांत सिंह राजपूत की तरह पीछे न पड़े कि वह फांसी पर लटकने के लिए मजबूर हो। गिद्धों उसे अकेला छोड़ दो।" कार्तिक के फैन्स भी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं|



फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले थे| इनके साथ लक्ष्य लालवानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे, इसकी शूटिंग 9 नवम्बर 2019 को अमृतसर में शुरू हो गई थी| करण जौहर द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट इसी साल अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाना था| अब तो समय ही बताएगा कि यह फिल्म कब प्रदर्शित की जाएगी|

End of content

No more pages to load