Bollywood News


कोरोना महामारी के मसीहा सोनू सूद भी हुए इस जानलेवा बीमारी के शिकार!

कोरोना महामारी के मसीहा सोनू सूद भी हुए इस जानलेवा बीमारी के शिकार!
पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों का हाथ थामा था। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल की थीम सोनू सूद पर रखी गई थी। हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं|

सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की इतनी मदद की थी कि अब सभी को यहीं लगने लगा है कि समस्या कोई भी क्यों ना हो, समाधान सिर्फ सोनू सूद ही हैं| उनकी वजह से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है, अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि, "आप सभी को बताना चाहता हूँ कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| मैंने खुद को क्वरांटीन कर लिया है और सभी सावधानी बरत रहा हूँ, लेकिन चिंता की बात नहीं है मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, ये याद रखें कि मैं आपकी हर मुसीबत में मदद करने के लिए तैयार हूँ|" अभिनेता के फैन्स और चाहने वाले उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|



अगर आपको पता हो पंजाब सरकार ने सोनू सूद को वैक्सीनेशन ड्राइव का ब्रांड अंबेसडर बना रखा है| कुछ समय पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि, "मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि पंजाब सरकार के इस कैम्पेन का हिस्सा बन रहा हूँ| मैं जानता हूँ कि मैं कोई रक्षक नहीं, सिर्फ एक इंसान हूँ और भगवान के बड़े प्लान्स का छोटा हिस्सा हूँ, अगर मैं किसी की जिंदगी में कुछ अच्छा कर सकता हूँ तो ये मेरा सौभाग्य है|"

End of content

No more pages to load