बिग ब्रेकिंग-प्रियंका चोपड़ा जोनास लॉन्च करेंगी कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी!

Saturday, April 17, 2021 15:05 IST
By Santa Banta News Network
दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की आगामी ऑटोबायोग्राफी 'स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर' को आइकोनिक प्रियंका चोपड़ा जोनास द्वारा लॉन्च किया जाएगा। दो हिंदी फिल्मी हस्तियों को देखना दिलचस्प होगा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मुक़ाम हासिल किया है और जो अपनी लाइफ स्टोरीज़ के साथ ऑथर बन गए है, वे अब कबीर की पुस्तक पर चर्चा करने और लॉन्च करने के लिए एक साथ आए है।

कबीर की बुक लॉन्च के लिए प्रियंका लंदन से वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगी, जिसका प्रीमियर एक मनोरंजन पोर्टल और कबीर के सोशल मीडिया पर 19 अप्रैल को शाम 6.30 बजे होगा।

कबीर, जो अपनी ऑटोबायोग्राफी के साथ पहली बार लेखक बने है, वह एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार और अपनी दोस्त प्रियंका के साथ अपनी पुस्तक लॉन्च करने के लिए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका ने खुद हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' के साथ एक लेखक के रूप में अपना डेब्यू किया है।

"स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर" कबीर बेदी के प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन के उतार और चढ़ाव के बारे में है, विवाह और तलाक सहित उसके टूटते रिश्ते, क्यों उनका विश्वास बदल गया, उनके भयावह झटके और भारत, यूरोप और हॉलीवुड में उनके रोमांचक दिन और कैसे उन्होंने भारत को गर्वित महसूस करवाया। यह एक आदमी के रूप में उनके बनने, टूटने और फिर से बनाने की कहानी है।

कबीर बेदी की "स्टोरीज़ आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर" 19 अप्रैल 2021 में भारत के ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकस्टोर्स पर पब्लिश की जाएगी।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025