Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!

जन्मदिन स्पेशल: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!
आज बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अरशद वारसी अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता अपने अभिनय कौशल के द्वारा लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुके हैं, अरशद ने साल 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी| जन्मदिन के इस खास मोके पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब अरशद 14 साल के थे तो उनके माता-पिता उनके छोड़कर हमेशा के लिए चले गए थे| इसके बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अभिनेता ने अपनी 10वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी| घर का खर्चा चलाने के लिए अरशद ने लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचने का काम शुरू कर दिया था, इसके बाद एक फोटो लैब में काम करने के बाद वह अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल हो गए थे|

अभिनेता को बच्चपन से ही डांस में बहुत ज्यादा रूचि थी, साल 1991 में लंदन में हुई डांस प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके बाद अरशद ने खुद का डांस स्टूडियो खोल लिया था, साल 1999 में उन्होंने एक्ट्रेस मारिया से शादी कर ली थी। अगस्त 2004 में उनके घर बेबी बॉय आ गया था और मई 2007 को ये दोनों एक बेटी के माँ-बाप बन गए थे।

अरशद वारसी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ 'दुर्गामति' में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आए थे| इसको कोरोना महामारी के चलते एमेजॉन प्राइम पर रिलीज़ किया गया था| आने वाले समय में वह, अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load