Bollywood News


टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव पहुंची गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार वायरल!

टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव पहुंची गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार वायरल!
इस समय महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में 15 दिनों का लॉकडाउन लगा रखा है, इस स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड सेलेब्स वेकेशन का मजा लेने के लिए मालदीव पहुंच रहे हैं| आज सुबह एयरपोर्ट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी| कुछ समय पहले ही टाइगर श्रॉफ और उनकी दोस्त दिशा पाटनी भी मालदीव आए थे, वहीं से अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक हॉट तस्वीर साझा की है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए भी लोगों के बीच मशहूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नज़र आती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इस समय वह अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं | हाल ही में दिशा द्वारा साझा कि गई तस्वीर फैन्स को खुली आँखों से सपने देखने के लिए मजबूर रह रही हैं| उनका यह कातिलाना बिकनी अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और वह कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| आने वाले समय में वह मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ लोगों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं| दिशा के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load