Bollywood News


वरुण धवन स्टारर प्रोजेक्ट 'भेड़िया' का कृति सेनन ने किया शूट खत्म!

वरुण धवन स्टारर प्रोजेक्ट 'भेड़िया' का कृति सेनन ने किया शूट खत्म!
वरुण धवन स्टारर आगामी फिल्म 'भेड़िया' में उनके अपॉजिट लीड रोल निभाने के लिए बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया था। परन्तु अंत में युवा खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन ने बाज़ी अपने नाम कर ली थी, इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी उत्सुक नजर आए थे| हाल ही में वरुण ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले पूरी टीम यूनिट अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मिली थी| इस दौरान उनके साथ गृह और अंतरराज्यीय मामलों के मंत्री, मुख्य सचिव और एचसीएम भी उपस्थित रहे थे| हाल ही में पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "क्या लगती है रबा, बहुत माज़ा अया आपके साथ @kritisanon #भेड़ियों का झुंड। #BHEDIYA कृति के लिए शेड्यूल रैप को ध्यान में रखते हुए, जैसा कि हम कहते हैं कि जीरो को अलविदा। आप दोनों को याद करेंगे|"



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमर कौशिक के निर्देशन में तैयार फिल्म 'भेड़िया' का लेखन कार्य राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट ने सम्भाला है| इसमें वरुण और कृति के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत इस प्रोजेक्ट को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load