Bollywood News


वामिका को गोद में लेकर विराट कोहली के साथ मुंबई पहुंची अनुष्का शर्मा!

वामिका को गोद में लेकर विराट कोहली के साथ मुंबई पहुंची अनुष्का शर्मा!
अगर आपको पता हो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर इसी साल जनवरी में बेबी गर्ल वामिका ने जन्म लिया था| वर्तमान समय में यह लव बर्ड अपनी बेटी के साथ आईपीएल 2021 को लेकर काफी व्यस्त चल रहा है| हाल ही में इन तीनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इनमें अनुष्का, वामिका के साथ नज़र आ रही हैं|

इस बार के आईपीएल मैच मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली जैसे शहरों में हो रहे हैं| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में बेबी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, अभिनेत्री ने बेटी को गोद में ले रखा था और फेस शील्ड पहन रखा था|



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका 2 महीने की हो चुकी हैं| कुछ समय पहले इस लव बर्ड ने इंस्टाग्राम पर केक की फोटो शेयर करते हुए फैन्स को इस बात की जानकारी दी थी| इसके बाद दोनों ने एक खूबसूरत रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें दोनों की मोहक अदाएं लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही थी|

End of content

No more pages to load