Bollywood News


डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार है अजय देवगन की वेब सीरिज़ 'रुद्रा'!

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर धमाका करने के लिए तैयार है अजय देवगन की वेब सीरिज़ 'रुद्रा'!
कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, आए दिन किसी न किसी फिल्म के प्रदर्शन को रोका जा रहा है| परन्तु हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता अजय देवगन आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर रहे हैं| हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उनकी आने वाली क्राइम ड्रामा वेब सीरिज़ 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|

कुछ दिनों पहले ही अजय ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गोबर' के लिए हाँ की थी। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था, इसका निर्देशन कार्य सबल शेखावत सम्भाल रहे हैं| अब अभिनेता सीरीज के द्वारा अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं| इसमें अजय पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं|

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "वर्ष के हॉटस्टार स्पेशल 'रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस' के क्राइम थ्रिलर की घोषणा करते हुए खुशी हुई। #DebutDobara # रुद्र| इन्टरनेट यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| "



अजय देवगन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस समय उनकी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का प्रोडक्‍शन कार्य चल रहा है। दूसरी ओर 'मे डे' की शूटिंग को भी महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से रोक दिया गया है, जिसमें वह अभिनय के साथ-साथ निर्देशन कार्य भी सम्भाल रहे हैं| अभिनेता के फैन्स उनके सभी प्रोजेक्ट्स के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load