Bollywood News


'कजरा रे' गाने पर जान्हवी कपूर की हॉट अदाएं सोशल मीडिया पर वायरल!

'कजरा रे' गाने पर जान्हवी कपूर की हॉट अदाएं सोशल मीडिया पर वायरल!
बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर वर्तमान समय में मालदीव वेकेशन का मजा ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन वहां से कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं, हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक हॉट और बोल्ड वीडियो शेयर किया है| इसमें उनका कातिलाना फिगर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

जान्हवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें वह फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने कजरा रे पर अपनी बोल्ड अदाओं का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "जब आपको अचानक एहसास हो कि आपका फिल्मफेयर रेड कार्पेट आउटफिट आज के दिन फिट नहीं हो रहा है।"



जान्हवी कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी-स्टारर 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें वह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगीं| अभिनेत्री के फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने के बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load